फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC uttar pradesh public service commission released admit card for ro, aro preliminary examination, know how to download here

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ, एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 24 Nov 2021 11:21 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Nov 2021 11:21 AM IST
सार

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आरओ और एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पाली में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और 2.30 बजे से लेकर 3.30 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
UPPSC uttar pradesh public service commission released admit card for ro, aro preliminary examination, know how to download here
Uttar pradesh public service commission - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को आरओ, एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग ने प्रवेश पत्र को आधिकारकि वेबसाइट पर जारी किया है। यूपीपीएससी द्वारा यह परीक्षा आरओ (समीक्षा अधिकारी) और एआरओ (असिस्टेंट समीक्षा अधिकारी) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)  की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आरओ और एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पाली में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और 2.30 बजे से लेकर 3.30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर के 22 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।  ये जिले बस्ती, इटवा, गाजीपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, वाराणसी, सीतापुर मिर्जापुर और मथुरा हैं। 
विज्ञापन


प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाइनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

प्रारंभिक परीक्षा में 200 बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 140 सामान्य अध्ययन और 60 सामान्य हिंदी के प्रश्न होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)  द्वारा  इस भर्ती के माध्यम से कुल 337 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed