फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC RO ARO Prelims Exam Dates out, Will be held on 22 & 23 Dec; Know admit card release date

UPPSC RO ARO Exam Date: 22 और 23 दिसंबर को होगी यूपीपीएससी आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा, कब आएगा एडमिट कार्ड?

Tue, 05 Nov 2024 08:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 08:35 PM IST
सार

UPPSC RO ARO Exam Dates: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 दिसंबर को किया जाएगा। आयोग ने भर्ती परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इसमें मूल्यांकन के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
 

विज्ञापन
UPPSC RO ARO Prelims Exam Dates out, Will be held on 22 & 23 Dec; Know admit card release date
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPSC RO-ARO Prelims Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने बहुप्रतीक्षित समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। लाखों उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका यह इंतजार खत्म हुआ। जारी कार्यक्रम के अनुसार, आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

UPPSC RO ARO Exam Dates: 22, 23 दिसंबर को होगी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 दिसंबर को किया जाएगा। दोनों दिनों को मिलाकर परीक्षा का आयोजन कुल तीन पालियों में किया जाएगा। तीसरी पाली की परीक्षा का आयोजन 23 दिसंबर को किया जाएगा। 22 दिसंबर को प्रथम पाली सुबह 09:00 से 12:00 बजे, द्वितीय पाली दोपहर 02:30 से 05:30 बजे तक तथा 23 दिसंबर को तृतीय पाली की परीक्षा 09:00 से 12:00 बजे तक होगी। 

एक पाली में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी होने पर परीक्षा कई पालियों में कराई जाएगी। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, भर्ती परीक्षा में कुल 10,76,004 अभ्यर्थी शामिल होने हैं। आयोग ने नौ अक्तूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला भी जारी 

परीक्षा तिथियां जारी करने के साथ ही आयोग ने एक से अधिक शिफ्टों में होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला भी जारी कर दिया है। आयोग ने कहा है कि विशेषज्ञों की समति ने अदालती आदेशों का गहन अध्ययन कर उपरोक्त फॉर्मूले की सिफारिश की थी।

विज्ञापन

UPPSC RO ARO Admit Card: कब आएगा एडमिट कार्ड?

यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 दिंसबर को किया जाना है। आमतौर पर आयोग परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है। ऐसे में आयोग से एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह या तीन दिन पहले जारी करने की उम्मीद लगाई जा सकती है। हालांकि, आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है। 

पूर्व में प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी के लिए निर्धारित थी, जिसके लिए एडमिट कार्ड लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया गया था। इस आधार पर उम्मीद लगाई जा सकती है कि आयोग दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed