फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC RO ARO Exam 2024 Cancelled, CM Yogi tweets; Ordered to conduct re-exam in 6 months

UPPSC RO ARO Exam Cancelled: कांस्टेबल भर्ती के बाद अब आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा भी रद्द, सीएम योगी ने कही ये बात

Sat, 02 Mar 2024 06:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 06:28 PM IST
सार

UPPSC RO ARO Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। सीएम योगी ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है। नीचे पूरा अपडेट पढ़िए।

विज्ञापन
UPPSC RO ARO Exam 2024 Cancelled, CM Yogi tweets; Ordered to conduct re-exam in 6 months
UPPSC RO ARO 2024

विस्तार

RO ARO Paper Leak: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा  11 फरवरी को हुई आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। शासन ने इस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी सीएम योगी ने ट्वीट कर दी है। 11 फरवरी को हुई आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहली बार था कि आयोग की किसी भर्ती के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में पेपर लीक विवाद मामले में बड़ा निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षा निरस्त कर दी है।

भर्ती पेपर लीक को लेकर लगातार अभ्यर्थियों द्वारा आन्दोलन किए जा रहे थे, जिसके बाद जांच कमेटी गठित की गई। आयोग ने उम्मीदवारों से साक्ष्य भी मांगे थे। अब भर्ती के रद्द होने की खबर सामने आई है। सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट में कहा है, "उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह में इसे पुनः कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे, जो नजीर बनेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed