UPPSC Recruitment 2022: यूपीपीएससी ने निकालीं बंपर भर्तियां, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा 1.5 लाख तक वेतन
UPPSC Rescruitment 2022: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय लॉ की डिग्री होनी चाहिए।
विस्तार
UPPSC Rescruitment 2022:सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई, 2022 को है। आइए जानते हैं इस भर्ती के बारे में जरूरी जानकारी यह कि आप कैसे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPPSC Rescruitment 2022:भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 21 अप्रैल, 2022
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 17 मई, 2022
- आवेदन शुल्क के साथ में फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख- 21 मई, 2022
UPPSC Rescruitment 2022:भर्ती का विवरण
- पद का नाम- सहायक अभियोजन अधिकारी
- पदों की संख्या- 44
- वेतनमान- 47,600 – 1,51,100
UPPSC Rescruitment 2022:शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय लॉ की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती में सेना में कम से कम दो साल के अनुभव और एनसीसी में बी सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
UPPSC Rescruitment 2022:कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- उम्मीदवार सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment के सेक्शन में जाएं।
- अब संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार स्वयं को पंजीकृत करे और और आवेदन पत्र में पूछी गई जानकरी दर्ज करें।
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट कर इसे सेव कर लें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।