फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Recruitment 2021: UPPSC has issued notification, for 1370 lecturer, principal and other posts, you will be able to apply online from this day.

UPPSC Recruitment 2021: आयोग ने 1370 पदों पर निकालीं भर्तियां, मिलेगा 1 लाख रुपये तक वेतन

Sat, 18 Sep 2021 03:37 PM IST
सोनिया चौहान जॉब डेस्क , अमर उजाला
जॉब डेस्क , अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 18 Sep 2021 03:37 PM IST
सार

UPPSC Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपी तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रिंसिपल, लेक्चरर, इंजीनियरिंग, तकनीकी शाखाओं और अन्य रिक्तियों के कुल 1370 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2021: UPPSC has issued notification, for 1370 lecturer, principal and other posts, you will be able to apply online from this day.
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपी तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए आवेदकों की नियुक्ति प्रिंसिपल, लेक्चरर, इंजीनियरिंग, तकनीकी शाखाओं और अन्य रिक्तियों के कुल 1370 पदों पर की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीपीएससी भर्ती अभियान के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी जैसे पदों का विस्तृत विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानने के लिए आगे पढ़िए।

विज्ञापन


यूपीपीएससी भर्ती 2021: यह हैं महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभित तिथि - 15 सितंबर, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 12 अक्टूबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 15 अक्टूबर, 2021

यूपीपीएससी भर्ती 2021: यह है पदों का विस्तृत विवरण

  पद

 रिक्तियां

 प्राचार्य

 13

लेक्चरर मैकेनिकल इंजीनियरिंग

 238

लेक्चरर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

 213

लेक्चरर सिविल इंजीनियरिंग

 125

लेक्चरर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

 145

लेक्चरर केमिकल इंजीनियरिंग

 47

लेक्चरर कंप्यूटर

 132

लेक्चरर पेंट टेक्नोलॉजी

 11

लेक्चरर टैक्सटाइल टेक्नोलॉजी

 36

 लेक्चरर टैक्सटाइल डिजाइन

 5

 लेक्चरर टैक्सटाइल डिजाइन प्रिंटिंग

 8

 लेक्चरर कालीन प्रौद्योगिकी

 12

लेक्चरर लैदर टेक्नोलॉजी

 6

लेक्चरर प्लास्टिक मोल्ड टैक्नोलॉजी

 2

लेक्चरर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विद इंडस्ट्रीयल एंड कंट्रोल स्पेशलाइजेशन

 1

लेक्चरर डेयरी इंजीनियरिंग

7

लेक्चरर आर्किटेक्चर

 1

लेक्चरर  ऑटो  इंजीनियरिंग

 5

 लेक्चरर  टेक्सटाइल  केमिस्ट्री

 3

 लेक्चरर  टेक्सटाइल  इंजीनियरिंग

 6

 लेक्चरर  फार्मेसी

 25

 लेक्चरर  इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल

 5

 लेक्चरर इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन

 3

 लेक्चरर फूटवेयर टेक्नोलॉजी

 2

 लेक्चरर केमिकल रबड़ और प्लास्टिक

 1

 लेक्चरर (गैर-इंजीनियरिंग) पद

 215

 लेक्चरर फिजिक्स

57

पुस्तकालय अध्यक्ष

 87

लेक्चरर केमिस्ट्री

48

लेक्चरर इंग्लिश

50

लेक्चरर मैथेमैटिक्स

60

कार्यशाला अधीक्षक

16

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीएससी भर्ती 2021 आवेदन शुल्क

  • यूआर / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए - 200 रुपये
  • एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 80 रुपये
  • पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए - 80 रुपये

यूपीपीएससी भर्ती 2021: महत्वपूर्ण जानकारियां

  • शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पदवार पात्रता मानदंड प्राप्त करने के लिए विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना देखें।
  • आयु सीमा - अलग-अलग पोस्ट-वार, आधिकारिक अधिसूचना देखें।
  • आवेदन कैसे करें - इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 के बीच आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • चयन प्रक्रिया - उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
  • वेतन - चयनित आवेदकों को 56 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का वेतन मिल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed