फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPPSC Recruitment 2021: Candidates up to 50 years of age can apply in this recruitment to be held in UP, salary is also very good-safalta

UPPSC Recruitment 2021: यूपी में होने वाली इस भर्ती में 50 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन, सैलरी भी है बेहद शानदार

Fri, 17 Sep 2021 12:36 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 17 Sep 2021 12:36 PM IST
सार

UPPSC ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1370 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
 

विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2021: Candidates up to 50 years of age can apply in this recruitment to be held in UP, salary is also very good-safalta
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रिंसिपल, लेक्चरर, वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट और लाइब्रेरियन के 1370 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 12 अक्टूबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं और आवेदन सबमिट करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Currenr Affairs Ebook- Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

किन पदों पर होनी हैं भर्तियां :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रिंसिपल के 13, लेक्चरर के 1254, वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट के 16 और लाइब्रेरियन के 87 पदों पर भर्तियां की जानी है। गौरतलब है कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा इन पदों पर भर्ती की नियमावली में संशोधन करने के कारण आयोग ने इसकी विज्ञप्ति 07 सितंबर 2021 को रद्द कर दी थी। पहले जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 1261 पदों पर ही भर्तियां होनी थी, लेकिन नए नोटिफिकेशन में 109 पद बढ़ा कर पदों की संख्या 1370 कर दी गई है।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 35 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है, जिसकी जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Govt Jobs FREE Mock Test: Attempt Here

मिलेगी शानदार सैलरी :

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शानदार सैलरी दी जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रिंसिपल के पदों पर चयनित होने उम्मीदवारों को लेवल - 13A1 के अनुसार 1,31,400 रुपये की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य पदों पर लेवल 9A की श्रेणी में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 56,100 रुपये और लेवल 10 की श्रेणी में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 57,700 रुपये की सैलरी मिलेगी।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तरीके से तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed