UPPSC PCS Exam 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित, जानें किस तारीख से शुरू होगा एग्जाम
UPPSC PCS Mains Exam 2025 Date: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 की तारीख घोषित हो चुकी है। यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 29 जून से दो जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पूरा टाइम टेबल नीचे देखें।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC PCS Mains Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 यानी यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। बता दें कि पीसीएस के 947 पदों पर भर्ती होनी है।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में शेड्यूल में बदलाव संभव है।
15, 066 अभ्यर्थियों ने पास की प्रारंभिक परीक्षा
आयोग ने पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा में 15, 066 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था, जो मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में दो सत्रों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और अपराह्न 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी।
परीक्षा की समय-सारणी
29 जून को पहले एवं दूसरे सत्र में क्रमश: सामान्य हिंदी व निबंध की परीक्षा होगी। 30 जून को पहले व दूसरे सत्र में क्रमश: सामान्य अध्ययन के पहले एवं दूसरे प्रश्न पत्र, एक जुलाई को सामान्य अध्ययन के तीसरे एवं चौथे प्रश्न पत्र और अंतिम दिन यानी दो जुलाई को सामान्य अध्ययन के पांचवें प्रश्न पत्र एवं छठवें प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।
| दिनांक | पहली पाली | दूसरी पाली |
|---|---|---|
| 29 जून | सामान्य हिंदी | निबंध लेखन |
| 30 जून | सामान्य अध्ययन – पेपर 1 | सामान्य अध्ययन – पेपर 2 |
| 1 जुलाई | सामान्य अध्ययन – पेपर 3 | सामान्य अध्ययन – पेपर 4 |
| 2 जुलाई | सामान्य अध्ययन – पेपर 5 | सामान्य अध्ययन – पेपर 6 |
UPPSC PCS Mains Admit Card 2025: जल्द जारी होगा प्रवेश पत्र
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड लेकर पहुंचना जरूरी है। आयोग की वेबसाइट से घोषित होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
एग्जाम पैटर्न
सामान्य अध्ययन के पांचवें एवं छठवें प्रश्नपत्र यूपी विशेष होंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। पीसीएस मुख्य परीक्षा 1500 अंकों की होगी। यह परीक्षा परंपरागत प्रकार की होगी। सामान्य अध्ययन के छह प्रश्नपत्र होंगे और प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा। वहीं, सामान्य हिंदी एवं निबंध की परीक्षा 150-150 अंकों की होगी। अभ्यर्थी से सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की अपेक्षा की जाएगी जो स्थिति के अनुसार शासन या आयोग की ओर से निर्धारित किए जाएंगे।
UPPSC PCS Admit Card Download: इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
- प्रवेश पत्र जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UPPSC PCS Mains Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- “Submit” पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- एक प्रिंटआउट लेकर परीक्षा के दिन साथ जरूर लें।