फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Lecturer Admit Card 2022 OUT at uppsc.up.nic.in Know how to download sarkari naukri

UPPSC Lecturer Admit Card: यूपीपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Fri, 30 Sep 2022 03:23 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 30 Sep 2022 03:23 PM IST
सार

UPPSC Lecturer Admit Card: प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन
UPPSC Lecturer Admit Card 2022 OUT at uppsc.up.nic.in Know how to download sarkari naukri
UPPSC Lecturer Admit Card - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC Lecturer Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश को जारी कर दिया है। यह भर्ती सरकारी होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सरकारी होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 अक्तूबर, 2022 से लेकर 19 अक्तूबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09.30 से लेकर 11.30 तक और दोपहर 02.30 बजे से लेकर 04.30 तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे निषेध कांस्टेबल भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed