फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Combined Upper Subordinate admit card OUT know how to download at uppsc.up.nic.in

UPPSC Mains Admit Card: संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 16 Sep 2023 07:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 16 Sep 2023 07:02 PM IST
सार

UPPSC Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य / उच्च अधीनस्थ सेवाओं में भर्ती के लिए मेंस परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबससाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC Combined Upper Subordinate admit card OUT know how to download at uppsc.up.nic.in
UPPSC Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPPSC Combined Upper Subordinate Admit Card OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा भर्ती के लिए मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने प्री परीक्षा का रिजल्ट 26 जुलाई 2023 को जारी कर दिया था।

विज्ञापन

यूपीपीएससी संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 03 मार्च 2023 से शुरू हुई थी। जबकि आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 06 अप्रैल 2023 तक थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी। जबकि परीक्षा का एडमिट कार्ड 02 मई को जारी किया गया था। जबकि परीक्षा की उत्तर कुंजी 17 मई को जारी हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 26 जून 2023 को जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीएससी संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा भर्ती मेंस के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 07 जुलाई से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2023 तक थी। आयोग ने मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 सितंबर को जारी कर दिया है। मेंस परीक्षा 26 से 29 सितंबर 2023 तक होगी।

विज्ञापन

सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या 173 है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 4600 के मुताबिक 9300-34800 रुपये (केवल नायब तहसीलदार ग्रेड पे 4200 रुपये ) से 15000-39100 रुपये ग्रेड पे 5400 रुपये (छठवें वेतन आयोग के अनुसार) तक वेतन मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed