फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Civil Judge PCS J Pre Recruitment 2023 Know last date to Apply Online Application for 303 Post at uppsc.

UPPSC Civil Judge Recruitment 2022: यूपी में सिविल जज के पद पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Tue, 10 Jan 2023 11:38 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 10 Jan 2023 11:38 AM IST
सार

Civil Judge Recruitment 2022: यूपीपीएससी ने सिविल जज के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। 

विज्ञापन
UPPSC Civil Judge PCS J Pre Recruitment 2023 Know last date to Apply Online Application for 303 Post at uppsc.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC Civil Judge Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सिविल जज के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2022 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर से जारी है। जो उम्मीदवार यूपीपीएससी के सिविल जज पद पर आवेदन करना चाहते हों, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आज 10 जनवरी 2023 अंतिम तारीख है।
विज्ञापन

तीन सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती
 सिविल जज के पदों पर हो रही इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 303 सिविल जज के रिक्त पदों को भरना है। यूपीपीएससी सिविल जज पद के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 303 पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ये रिक्तियां यूपी ज्यूडीशियल सर्विस परीक्षा 2022 के माध्यम से भरी जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो लॉ से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। बता दें कि परीक्षा की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। यूपीपीएसससी सिविल जज पद के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 125 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 65 रुपये देने होंगे। 

 

विज्ञापन

UPPSC Civil Judge Age Limit आयुसीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 से 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक के उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये है। विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 25 रुपये है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed