{"_id":"633d4cfeec207a263c48d2ac","slug":"uppsc-apo-main-2022-exam-dates-released-at-uppsc-up-nic-in-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC APO Main 2022: यूपीपीएससी ने जारी किया एपीओ मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPPSC APO Main 2022: यूपीपीएससी ने जारी किया एपीओ मुख्य परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखें
Wed, 05 Oct 2022 02:54 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 05 Oct 2022 02:54 PM IST
सार
UPPSC APO Main 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC APO Main 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने सहायक अभियोजन अधिकारी, APO मुख्य परीक्षा, 2022 के शेड्यूल को जारी कर दिया है। आयोग की ओर से हाल ही में प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी किया गया था। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने की योग्यता प्राप्त कर चुके हैं, वे इसके शेड्यूल को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...
विज्ञापन
कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 04 और 05 दिसंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन प्रयागराज और लखनऊ में होगा।
विज्ञापन
आवेदन जारी
सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब भी जारी है। उम्मीदवार 12 अक्तूबर, 2022 तक अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवारों को 19 अक्तूबर तक आवेदन पत्र की कॉपी और दस्तावेज आयोग को ऑफलाइन मोड में भेजने होंगे।
विज्ञापन
इतने पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1079 उम्मीदवारों मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है।
कैसे चेक करें शेड्यूल?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के शेड्यूल से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परीक्षा का शेड्यूल सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।