फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC 2021 Uttar pradesh public service commission issued important notice regarding the age limit on the post of principal gic , know full information here

UPPSC 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी की आयु सीमा से संबंधित अहम सूचना, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Fri, 26 Nov 2021 10:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 10:53 PM IST
सार

UPPSC 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी ) ने पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) 2021 से जुड़ा अहम नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2021 तक 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देखें जानकारी।

विज्ञापन
UPPSC 2021 Uttar pradesh public service commission issued important notice regarding the age limit on the post of principal gic , know full information here
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी ) ने पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) 2021 के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में आयोग ने स्पष्ट रूप से बताया गया है कि प्रिसिंपल जीआईसी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2021 तक  30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इससे पहले आयु सीमा से संबंधित जानकारी को आयोग द्वारा फरवरी 2021 के विज्ञापन और पीसीएस से जुड़ी अन्य अधिसूचनाओं में शामिल नहीं किया गया था। अब आयोग की तरफ से नया आदेश जारी करते हुए उम्र की सीमा को बताया है। 

विज्ञापन


यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स की परीक्षा 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा इस परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 अक्टूबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी  पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 3 नवंबर तक का समय दिया गया था। यूपीपीएससी पीसीएस की मुख्य परीक्षा 28 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। यूपीपीएससी द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा के तहत सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और रेंज वन अधिकारी (आरएफओ) के 16 पद के साथ कुल 538 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। इसपरीक्षा में  में कुल 6,91,173 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


यूपीपीएससी पीसीएस के परिणाम कब होंगे जारी?

आयोग द्वारा यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2021 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। ऐसी सूचनाएं हैं कि अगले एक हफ्ते में इसके परिणाम आ सकते हैं।

कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

आयोग द्वारा परिणामों की घोषणा के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम देख सकेंगे।

1. नतीजे घोषित होने के बाद, उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर परिणाम का लिंक एक्टिव हो जाएगा और उस पर क्लिक करें।
3. इसके तुरंत बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां लॉग इन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज कराएं।
4. स्क्रीन पर यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2021 खुल जाएगा।
5. अपना नतीजे चेक करें, इसे डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed