UP Police: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने दी राहत, रेडियो संवर्ग सहायक परिचालक के आवेदन में कल से कर सकेंगे सुधार
UPPRPB Radio Assistant Operator 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो विभाग में असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। भर्ती बोर्ड ने नोटिस में बताया है कि आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो कब उपलब्ध कराई जाएगी।
विस्तार
UP Police Assistant Operator 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो विभाग में असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती के आवेदकों के लिए राहत देने वाला नोटिस जारी किया है। ताजा नोटिस के मुताबिक, भर्ती बोर्ड रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के पदों पर सीधी भर्ती-2025 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो कल, 3 जनवरी से उपलब्ध कराएगा।
जो भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे कल यानी 3 जनवरी सुबह 6 बजे से 6 जनवरी शाम 6 बजे तक सुधार कर सकेंगे। किसी भी समस्या के निराकरण हेतु अभ्यर्थी हेल्पलाइन नम्बर-1800 9110 005 पर प्रातः 10 बजे से सायं 07 बजे के मध्य संपर्क कर सकते है।
गौरतलब है कि आवेदन पत्र में संशोधन करने हेतु मात्र एक अवसर प्रदान किया गया है। इसलिए संशोधित आवेदन पत्र अंतिम रूप से "अपडेट" किये जाने से पूर्व प्रत्येक खण्ड के विवरण सावधानी से चेक कर लें। एक बार संशोधित आवेदन पत्र “अपडेट" करने के पश्चात आप दर्ज किये गये विवरण में कोई संशोधन नहीं कर पायेगें तथा पुनः संशोधन का कोई अवसर उपलब्ध नहीं होगा।
आज तक आवेदन करने का आखिरी मौका
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के पदों पर आवेदन करने के लिए 3 दिसंबर, 2025 से 2 जनवरी, 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। आवेदन सुधार के लिए 3 से 6 जनवरी तक विंडो उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: यूपी में निकली असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
किन विवरणों में नहीं कर सकेंगे बदलाव?
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थी आवेदन पत्र में ओटीआर (OTR) से प्राप्त किए गये (Fetch) विवरण तथा अपलोडेड फोटो को संशोधित नहीं कर सकेगें।
आधिकारिक नोटिस देखें...
कैसे कर सकेंगे आवेदन पत्र में सुधार?
आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
- पंजीकृत अकाउंट क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें।
- इसके बाद Application History वाले अनुभाग पर जाएं।
- Modify Details अनुभाग में जाकर अपने आवेदन पत्र में संशोधन करें।