UPPRPB: यूपी में निकली असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; जानें जरूरी शर्तें
UPPRPB Assistant Operator Jobs: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस रेडियो विभाग में असिस्टेंट ऑपरेटर के लिए नई भर्ती निकाली है। बोर्ड द्वारा 3 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार इस पद पर कुल 44 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है और 2 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे।
इस भर्ती के तहत कुल 44 पद भरे जाएंगे, जिनमें अनारक्षित (UR) के लिए 20 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 4 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), गैर-क्रीमी लेयर के लिए 11 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 9 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कोई पद नहीं रखा गया है।
आवेदन के लिए पात्रता
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने भारत में किसी विधिवत मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित विषयों के साथ इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण की हो या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास की हो।
- आयु सीमा: यूपी पुलिस सहायक परिचालक पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2025 को 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात्, जन्म तिथि 1.7.2003 से पहले और 1.7.2007 के बाद का होना निषिद्ध है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), भूतपूर्व सैनिक और कुछ अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार गैर-वापसीयोग्य आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है, जबकि एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा है, जो OMR आधारित वस्तुनिष्ठ होगी, जिसमें 160 प्रश्न और 150 मिनट का समय रहेगा। परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी और मेरिट सूची इसी के आधार पर तैयार की जाएगी।
दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच और ऊंचाई, छाती (पुरुष) और वजन (महिला) का माप लिया जाएगा।
अंतिम चरण शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) है, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता दौड़ और अन्य शारीरिक मानदंड पूरे करने होंगे। इस चरण में सफल उम्मीदवार ही अंतिम चयन में शामिल होंगे।
इस तरह से करें आवेदन
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब UPPRPB के भर्ती पोर्टल पर “सहायक परिचालक भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।