फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPRPB UP Police Constable Result 2018 2019 out 49,568 post, Check at official website uppbpb gov in

UPPRPB: 49,568 पदों के लिए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा परिणाम जारी, यहां देखें

Thu, 21 Nov 2019 09:20 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 21 Nov 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
UPPRPB UP Police Constable Result 2018 2019 out 49,568 post, Check at official website uppbpb gov in
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB- Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 49,568 पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये परिणाम जारी किए गए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा इस खबर में आगे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी आप आसानी से परिणाम देख सकते हैं। हम आपको परिणाम के पीडीएफ का लिंक आगे दे रहे हैं। इसे बस एक क्लिक में डाउनलोड कर आप अपना रोल नंबर ढूंढ सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के लिए भी हम आपको लिंक दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां, पांचवी पास से लेकर स्नातकों  के लिए मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत अब से करीब एक साल पहले 19 नवंबर 2018 को की थी। आवदेन जमा करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2018 थी। शुल्क भुगतान के लिए भी उम्मीदवारों को 19 नवंबर 2018 से लेकर 8 दिसंबर 2018 तक का समय दिया गया था। वहीं, यूपीपीआरपीबी ने उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना अक्तूबर 2018 में जारी की थी।

ये भी पढ़ें : SSC ने निकाली भर्तियां, स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। ये परीक्षा 27 और 28 जनवरी 2019 को चार पालियों में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद संभावित आंसर-की 2 फरवरी 2019 को जारी की गई। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 7 फरवरी 2019 तक का मौका दिया गया था। इसके बाद बोर्ड ने आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी 10 फरवरी  2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की थी।

UPPRPB उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2019 का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed