UPPCS PCS Prelims Result: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का जून में जारी होगा रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
UPPSC PCS Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) यूपी पीसीएस प्रीलिम्स 2023 परीक्षा के नतीजों की घोषणा जून के महीने में करेगा।
विस्तार
UPPSC PCS Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) यूपी पीसीएस प्रीलिम्स 2023 परीक्षा के नतीजों की घोषणा जून के महीने में करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के रोल नंबर जारी किए जाएंगे। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपना यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 को आयोग की वेबसाइट, uppsc.up.nic.in के माध्यम से चेक कर कर सकेंगे।
आयोग की ओर से पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को आयोजित की गई थी। यूपीपीएससी दो सत्रों में उत्तर प्रदेश पीसीएस 2023 प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा की अवधि दो घंटे की थी, जिसमें पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक था। भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 17 मई को आयोग ने परीक्षा की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी थी।
