फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPCL Recruitment UP PCL Defers Application Deadline for Executive Asst Posts UP Govt Jobs Last Date Extended

UPPCL Recruitment: यूपीपीसीएल में कार्यकारी सहायक के पदों पर भर्ती, 21 से 40 साल के उम्मीदवार आवेदन के पात्र

Sat, 10 Sep 2022 08:59 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 08:59 PM IST
सार

UPPCL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कार्यकारी सहायक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
UPPCL Recruitment UP PCL Defers Application Deadline for Executive Asst Posts UP Govt Jobs Last Date Extended
UPPCL Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPCL Recruitment 2022 Last Date Extended : उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कार्यकारी सहायक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। पात्र उम्मीदवार अब 27 सितंबर, 2022 तक upenergy.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। एसबीआई चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। हालांकि, चालान 27 सितंबर तक ही जनरेट किया जा सकेगा। परीक्षा अक्तूबर 2022 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1,273 रिक्तियों को भरना है। 

विज्ञापन

UPPCL Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

यूपीपीसीएल में कार्यकारी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य / ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1180 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 826 रुपये का शुल्क देना होगा। राज्य के विकलांग/ दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को महज 12 रुपये का शुल्क देना होगा। उपरोक्त शुल्क राशि जीएसटी के साथ है। यानी इसके अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPCL Recruitment पात्रता मापदंड

आयु सीमा : यूपीपीसीएल में कार्यकारी सहायक के पदों पर भर्ती आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 01 जनवरी, 2022 को 21-40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। हालांकि, भर्ती अधिसूचना में लिखा गया है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट देय होगी।

शैक्षणिक योग्यता : यूपीपीसीएल में कार्यकारी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की हिंदी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। योग्यता एवं पात्रता संबंधी विस्तृत विवरण upenergy.in पर अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन

UPPCL Recruitment 2022 रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, रिक्ति / परिणाम टैब पर जाएं और कार्यकारी सहायक पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपना व्यक्तिगत विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार अपना फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed