फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPCL recruitment 2021 Junior Engineer Trainee Result 2021 Released on official website, know how to Download Here, sarkari naukri

UPPCL Recruitment 2021: यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी परीक्षा के परिणाम जारी किए, यहां देखें

Sat, 18 Dec 2021 05:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 05:53 PM IST
सार

UPPCL Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने इस भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 7 और 8 सितंबर 2021 को किया गया था। परीक्षा का प्रवेश पत्र 28 अगस्त 2021 को जारी किया गया था।

विज्ञापन
UPPCL recruitment 2021 Junior Engineer Trainee Result 2021 Released on official website, know how to Download Here, sarkari naukri
UPPCL Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है। परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर अपना परिणाम को देख सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपीपीसीएल भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने इस भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 7 और 8 सितंबर 2021 को किया गया था। परीक्षा का प्रवेश पत्र 28 अगस्त 2021 को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए परीक्षा का अगला चरण 28 और 29 दिसंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है, उनको विद्युत परीक्षण संस्थान, सरोजिनी नगर, लखनऊ- 226008 के पते पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार अपने रिपोर्टिंग के समय और दिनांक को जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखना न भूलें। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) भर्ती के परिणाम को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम देख सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीसीएल आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे वैकेंसी/रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब पेज पर दिखाई दे रहे जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
4. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा। 
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
 
परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अंतिम प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया दस्तावेजों के सत्यापन की है। इसके बाद उम्मीदवारों को यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर के ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के तौर पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed