फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP to host district-level job fairs from July 12-14 under Skill Mission ahead of Youth Skill Day

Rojgar Mela: रोजगार पाने का शानदार मौका, यूपी के सभी जिलों में इस दिन से लगेंगे रोजगार मेले, होगी सीधी भर्ती

Sat, 05 Jul 2025 08:59 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 08:59 PM IST
सार

Job Fairs: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 12-14 जुलाई तक रोजगार मेले लगेंगे। युवाओं को सीधी भर्ती और स्किल ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। यह आयोजन वर्ल्ड यूथ स्किल डे (15 जुलाई) से पहले यूपी स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत होगा।
 

विज्ञापन
UP to host district-level job fairs from July 12-14 under Skill Mission ahead of Youth Skill Day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 12 से 14 जुलाई के बीच सभी जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। यह पहल ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ (15 जुलाई) से पहले उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के तहत की जा रही है।

विज्ञापन

सीधी भर्ती का मिलेगा मौका

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इन मेलों में स्थानीय उद्योग भाग लेंगे और युवाओं को सीधी भर्ती के अवसर मिलेंगे। जिलों में इन रोजगार मेलों की तैयारी के लिए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

रोजगार मेलों के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार का लाभ भी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणादायक सत्रों और प्रस्तुतियों का होगा आयोजन

राज्य के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्किल डेवलपमेंट की सफल कहानियों को साझा किया जाएगा, प्रशिक्षण केंद्रों की प्रदर्शनी लगेगी, प्रेरणादायक सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

इसके अलावा, जिले के सफल प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया जाएगा और उद्योग क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधियों को भी पहचान दी जाएगी। प्रदर्शनी में प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed