{"_id":"61ebeb760465d5774a5213ad","slug":"up-the-board-exam-was-not-held-in-2021-so-the-number-of-students-passing-in-class-x-had-increased-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exams 2022: 2021 में नहीं हुई थी बोर्ड परीक्षा तो काफी बढ़ गई थी दसवीं कक्षा में पास होने वाले छात्रों की संख्या, यहाँ देखें ये चौकानें वाले आंकड़े","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Board Exams 2022: 2021 में नहीं हुई थी बोर्ड परीक्षा तो काफी बढ़ गई थी दसवीं कक्षा में पास होने वाले छात्रों की संख्या, यहाँ देखें ये चौकानें वाले आंकड़े
Sat, 22 Jan 2022 05:03 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:03 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट अभी तक जारी नहीं की गई है। इस बार दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में इस साल आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को बेसब्री से अपनी परीक्षा की डेटशीट के जारी होने का इंतजार है। हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अब तक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की है। इस बार यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तकरीबन 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 28लाख छात्र दसवीं की परीक्षा में तो 24 लाख छात्र बारहवीं की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को किसी कोचिंग सेंटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से safalta school classes Join Now से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 में बढ़ गई थी पास होने वाले छात्रों की संख्या :
उत्तर प्रदेश में 2021 में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 29,96,031 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 99.52 प्रतिशत छात्रों ने दसवीं में सफलता हासिल की थी। वहीं,अगर 2020 की बात की जाए तो इस साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 83 प्रतिशत छात्रों ने ही सफलता हासिल की थी। 2020 की तुलना में 2021 में छात्रों के सफलता का प्रतिशत बढ़ने की सबसे मुख्य वजह यह थी कि 2021में कोरोना महामारी की वजह से दसवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी और छात्रों का रिजल्ट दूसरे तरीके से तैयार किया गया था।
विज्ञापन
कब तक आयोजित हो सकती है परीक्षा :
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSB राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च के आखिर में कर सकती है। हालांकि,इस संबंध में पूरी जानकारी आधिकारिक सूचना आने के बाद ही मिल पाएगी। गौरतलब है की राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और ये 10 मार्च 2022 को वोटों की गिनती के साथ खत्म होंगे। इसलिए इस साल राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में थोड़ी देर हो सकती है।
विज्ञापन