फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP SI Result 2021: How much monthly salary will the candidates who become fire officers in the recruitment of 9,534 posts-safalta

UP SI Result 2021: 9,534 पदों की भर्ती में फायर ऑफिसर बनने वाले कैंडिडेट्स को कितना मिलेगा मासिक वेतन, कब तक आ सकता है इसकी लिखित परीक्षा का रिजल्ट

Sun, 02 Jan 2022 10:58 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 02 Jan 2022 10:58 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में SI समेत 9534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। यह परीक्षा 12 नवंबर से दो दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की आंसर-की भी जारी की जा चुकी है। 

विज्ञापन
UP SI Result 2021: How much monthly salary will the candidates who become fire officers in the recruitment of 9,534 posts-safalta
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के 9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है और अब अभ्यर्थियों को अपनेको  रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हुई थी। इस परीक्षा को 3 फेज में आयोजित किया गया था और आखिरी फेज की परीक्षा 2 दिसंबर को समाप्त हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए SI के 9,027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफिसर के 23 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा के बाद कितने चरण हैं बाकी  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन

कितनी मिलती है अग्निशमन अधिकारी-II को सैलरी 

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के जरिए 9,534 पदों की भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सबइंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के अलावा प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एकसमान वेतन दिया जाएगा। यानी सभी अभ्यर्थियों का ग्रेड-पे-4,200 व पे-बैंड-9,300-34,800 होगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा लागू की गई अन्य सभी सुविधाओं का भी समान लाभ दिया मिलता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
वार्षिक करेंट अफेयर्स 2022- डाउनलोड करें
   

इस डेट तक जारी किया जा सकता है रिजल्ट 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिए 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए वर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह में एग्जाम की रिवाइज्ड आन्सर-की जारी करने के बाद जल्द ही अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।  

रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला कदम 

यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जिन कैंडिडेट्स के सभी अभिलेख उचित पाए जाएंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल माना जाएगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी : 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप  सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed