UP SI Recruitment 2021: SI भर्ती के लिए इस तारीख तक हो जाएगी परीक्षा की की घोषणा, इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को मिलने वाली सैलरी तथा भत्तों के बारे में जानते हैं आप
यूपी पुलिस में SI के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 9534 पदों पर भर्ती की जानी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। राज्य में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे और अब अभ्यर्थी बेसब्री से इसके लिए परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती को लेकर काफी उत्सुक हैं क्योंकि राज्य में आज तक SI के पदों पर इतनी बड़ी संख्या में भर्ती आयोजित नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित किए जा रहे इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफीसर के 23 पदों को भरा जाना है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course-Join Now की सहायता ले सकते हैं।
जल्द ही होगी परीक्षा :
यूपी SI भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए परीक्षा इसी माह के आखिर तक होने की उम्मीद जताई जा रही थी।लेकिन, अभी तक इस संबंध में कोई सूचना नहीं जारी होने से इस बात की उम्मीद अब बेहद कम ही बची है, कि यह परीक्षा इस माह के आखिर तक शुरू हो सकेगी। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB जल्द ही इस परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
कितनी मिलती है सैलरी :
इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन के तौर पर प्रतिमाह 4200 ग्रेड पे के तहत 9300 से 34800 रुपये की सैलरी दी जाएगी। साथ ही इन पदों पर चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य सुविधा ,लोन सुविधा, प्रोविडेंट फंड, ग्रेच्युटी, वाहन रखरखाव ,बीमा तथा मोबाइल सुविधा जैसे कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी प्राप्त होते हैं। सभी भत्तों तथा अन्य लाभों को जोड़ने के बाद यूपी पुलिस में एक सब इंस्पेक्टर को 27,900 रुपये से 1,04,400 रुपये तक की ग्रॉस मंथ सैलरी मिलती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, NDA&NA, UP SI, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए और भी मजबूती।