{"_id":"61cd7b48c52f997233506f75","slug":"up-si-candidates-you-can-be-given-extra-marks-by-this-rule-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP SI Exam 2021: अगर परीक्षा में कम सवालों को किया है हल तो भी दौड़ की शुरू कर दें तैयारी, इस नियम से आपको दिए जा सकते हैं एक्स्ट्रा मार्क्स","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP SI Exam 2021: अगर परीक्षा में कम सवालों को किया है हल तो भी दौड़ की शुरू कर दें तैयारी, इस नियम से आपको दिए जा सकते हैं एक्स्ट्रा मार्क्स
Thu, 30 Dec 2021 02:56 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को जल्द ही 9534 नए पुलिसकर्मी मिलने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में इस वक्त सब इंस्पेक्टर (SI) समेत 9534 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है और इसके लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा भी हो चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच आयोजित की है। बोर्ड ने इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसका फाइनल रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कम सवालों को किया है हल तो भी दौड़ की शुरू कर दें तैयारी :
अगर आपने SI समेत 9534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया है और कम प्रश्नों को हल करने या ज्यादा गलत उत्तर देने की वजह से आपको लग रहा है कि आपका रिजल्ट नहीं होगा तो भी आपको दौड़ की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। दरअसल UPPBPB ने इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की है और इस व्यवस्था के लागू होने के बाद आपको कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स भी मिल सकता है। UPPBPB ने इस भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू करने की जानकारी नोटिफिकेशन में ही दे दी थी।
विज्ञापन
क्या है नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था :
एक अधिक शिफ्ट्स में होने वाली परीक्षाओं में कभी आसान प्रश्न आते हैं तो कभी कठिन। ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं, उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स देकर और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से नंबर मिल सके। प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू होने वाली यही व्यवस्था नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था कही जाती है। SI भर्ती में भी यह व्यवस्था लागू होगी। इसलिए अगर आपके पाली में कठिन प्रश्न आए थे, तो आपको कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकता है।
विज्ञापन