UP Police SI GK 2021: क्या प्रधानमंत्री की ‘कुसुम योजना’ की है आपको जानकारी, जो हो सकती है आपके लिए बेहद ही लाभकारी
कृषि क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2019 में ‘कुसुम योजना’ की शुरुआत की थी जिसके अंतर्गत किसनों को सस्ते दामों में सोलर ऊर्जा उपकरण उपलब्ध कराया जाना प्रमुख उद्देश्य है।
विस्तार
भारत एक कृषि प्रधानदेश सदियों से रहा है। आज भी हमारे देश की लगभग 75 प्रतिशत आबादी खेती-किसानी पर ही निर्भर रहती है। इसलिए कृषि को तकनीक से जोड़ने और कृषि व्यवस्था को आसान और सुदृढ़ बनने के उद्देश्य से केंद्र सरकार और प्रदेशों की राज्य सरकारें प्रयासरत रहती हैं और किसानों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ उन्हें किफायती दरों में संसाधन और कृषि में काम आने वाली सभी जरूरी व महत्वपूर्ण वस्तुओं को मुहैया कराने के लिए समय-समय पर कई योजनाएं भी लांच करती हैं। ऐसे ही कृषि क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2019 में ‘कुसुम योजना’ की शुरुआत की थी जिसके अंतर्गत किसनों को सस्ते दामों में सोलर ऊर्जा उपकरण उपलब्ध कराया जाना प्रमुख उद्देश्य है। आईए आज हम इस आर्टिकल में प्रधानमंत्री की कुसुम योजना को विस्तार से समझते हैं और उससे होने वाले लाभों से किसानों साझा करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी व रीविजन के लिए आज ही सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-ई-बुक को डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या है पीएम की कुसुम योजना
गौरतलब है कि देशभर के किसानों को अक्सर खेतों में सिंचाई के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कभी ज्यादा बारिश तो कभी कम बारिश की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान भी होता है। किसानों की इसी समस्या को दूर करने के लिए ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कुसुम योजना लाई गई जिसके जरिये किसान अपनी जमीन में सौर उर्जा उपकरण और पंप लगाकर खेतों की सिंचाई कर सकता है। इस योजना की सहायता से किसान अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाकर इससे बनने वाली बिजली का इस्तेमाल खेती में कर सकता है। साथ ही किसान की जमीन पर बनने वाली बिजली से देश के गांवों में भी बिजली की 24 घंटे आपूर्ति संभव हो सकती है।
होगी घर बैठे फ्री में सरकारी भर्ती की पक्की तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग सभी एग्जाम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के जरीए तैयारी कराई जा रही है या अभी डाउनलोड करें Safalta-app।