फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Recruitment 2025: Age limit relaxed by 3 years for all categories, overage candidates get relief

UP Police: यूपी पुलिस भर्ती में किन पदों पर मिली आयु सीमा में छूट? जानें अब कितने साल वाले भर सकते हैं फॉर्म

Mon, 05 Jan 2026 03:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 03:44 PM IST
सार

UP Police Constable Age Relaxation: यूपी पुलिस भर्ती में योगी सरकार ने ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त तीन साल की छूट दी जाएगी।
 

विज्ञापन
UP Police Recruitment 2025: Age limit relaxed by 3 years for all categories, overage candidates get relief
UP Police Constable Age Limit - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

UPPRPB Age Limit: यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए सरकार ने आखिरकार वह फैसला ले लिया है, जिसकी मांग लंबे समय से उठ रही थी। उम्र सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों के लिए योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती 2025 में तीन साल की अतिरिक्त आयु छूट देने का ऐलान किया है। इस फैसले से वे युवा दोबारा मैदान में लौट आए हैं, जो सिर्फ ओवरएज होने के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के तहत 32,679 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी भर्ती से जुड़े शासनादेश में साफ किया गया है कि इस बार सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त तीन साल की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

किन पदों पर लागू होगी आयु में छूट

सरकार की ओर से दिया गया यह आयु शिथिलीकरण यूपी पुलिस भर्ती के तहत भरे जा रहे सभी पदों पर लागू होगा।

  • आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला)
  • पीएसी आरक्षी
  • सशस्त्र पुलिस
  • विशेष सुरक्षा बल
  • महिला बटालियन
  • घुड़सवार पुलिस
  • जेल वार्डर (पुरुष/महिला)


आरक्षी नागरिक पुलिस और उसके समकक्ष पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब तय अधिकतम उम्र सीमा से तीन साल अधिक उम्र तक आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इससे हजारों ऐसे उम्मीदवार लाभान्वित होंगे, जो पहले उम्र सीमा के कारण अयोग्य माने जा रहे थे।

यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की छूट के बाद कौन आवेदन कर सकता है?


यूपी पुलिस भर्ती 2025 में सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त 3 साल की छूट दी गई है। आयु की गणना 01 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

सामान्य वर्ग (General Category)

पुरुष अभ्यर्थी

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (छूट के बाद): 25 वर्ष
  • जन्म तिथि: 02 जुलाई 2000 से 01 जुलाई 2007 के बीच


महिला अभ्यर्थी

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (छूट के बाद): 28 वर्ष
  • जन्म तिथि: 02 जुलाई 1997 से 01 जुलाई 2007 के बीच

 

 

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST)

इन सभी वर्गों को पहले से मिलने वाली 5 साल की छूट के साथ अब 3 साल की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

पुरुष अभ्यर्थी

  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • जन्म तिथि: 02 जुलाई 1995 से 01 जुलाई 2007 के बीच


महिला अभ्यर्थी

  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • जन्म तिथि: 02 जुलाई 1992 से 01 जुलाई 2007 के बीच
     

 

वर्ग / श्रेणी लिंग अधिकतम आयु
(छूट से पहले)
अधिकतम आयु
(3 साल की छूट के बाद)

सामान्य वर्ग
पुरुष 22 वर्ष 25 वर्ष
महिला 25 वर्ष 28 वर्ष
ओबीसी/एससी/एसटी
 
पुरुष 27 वर्ष (5 साल की छूट सहित) 30 वर्ष (5+3 साल की छूट)
महिला 30 वर्ष (5 साल की छूट सहित) 33 वर्ष (5+3 साल की छूट)

 

क्यों जरूरी था यह फैसला?

पिछले कुछ वर्षों में पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार देरी देखने को मिली। कोरोना काल, परीक्षाओं के स्थगन और प्रशासनिक कारणों से भर्तियां समय पर नहीं हो सकीं। इसका सीधा असर उन युवाओं पर पड़ा, जो कई वर्षों से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। दौड़, फिजिकल ट्रेनिंग और लिखित परीक्षा की मेहनत के बावजूद उम्र सीमा पार होते ही उनका सपना अधूरा रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed