फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Paper Leak: Company conducting constable recruitment exam blacklisted, STF find evidences

UP Police Paper Leak: यूपी कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक का दोषी कौन, एसटीएफ को मिले क्या सबूत...? यहां जानिए

Thu, 20 Jun 2024 11:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 20 Jun 2024 11:51 AM IST
सार

UP Police Paper Leak: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी एजूटेस्ट ब्लैकलिस्ट हो गई है। एसटीएफ कंपनी के संचालक विनीत आर्या को कई बार नोटिस भेज चुकी है। लेकिन, पेश नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
UP Police Paper Leak: Company conducting constable recruitment exam blacklisted, STF find evidences
UP Police Paper Leak - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP Police Paper Leak: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा लीक होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा कराने वाली अहमदाबाद की कंपनी एजूटेस्ट को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही आप को बता दें एजूटेस्ट कंपनी के संचालक विनीत आर्या को एसटीएफ चार बार नोटिस देकर बयान देने को कह चुकी है। इसके बावजूद वह पेश नहीं हो रहा है। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से वह अमेरिका चला गया था। इसके बाद से वह लौटा नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल, एसटीएफ को सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में कंपनी की लापरवाही के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। इसी आधार पर बीते चार माह से विनीत आर्या को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रयागराज के नवीन नयन मिश्रा के बयान के आधार पर स्टेप ने मास्टरमाइंड सुभाष प्रकाश की तलाश भी अभी तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार,  प्रकाशराजीव नयन, रवि अत्री आदि का एक संगठित गिरोह है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक कराते हैं।

कब होगा एग्जाम?
यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 17 व 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। हालांकि पेपर लीक होने के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीपीबीपीबी को एग्जाम रद्द करने का निर्देश दिया था और साथ ही 6 माह के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित करवाने की घोषणा किया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही एग्जाम की डेट घोषित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed