UP Police Final Answer key: सहायक ऑपरेटर और अन्य पदों के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी; यहां से करें डाउनलोड
UP Police Final Answer key Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हेड रेडियो ऑपरेटर, हेड मैकेनिक ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police Final Answer key Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने हेड रेडियो ऑपरेटर/हेड मैकेनिक ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-uppbpb.gov. के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1374 पदों को भरना है। जिसमें अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 552, ईडब्ल्यूएस के लिए 137, ओबीसी के लिए 370, एससी के लिए 288 और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 27 रिक्तियां आरक्षित है।
"यूपीपीआरपीबी ने ट्विटर पर लिखा कि 29 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित पुलिस रेडियो कैडर भर्ती परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।"
पुलिस रेडियो संवर्ग के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु दि. 29.01.24 से 08.02.24 तक आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी के संबंध में प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करते हुए उत्तर कुंजी में संशोधन की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। विस्तृत सूचना के लिए https://t.co/JM9e8NRIsE पर जाएं।@Uppolice
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) June 28, 2024पुलिस रेडियो संवर्ग के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु दि. 29.01.24 से 08.02.24 तक आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी के संबंध में प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करते हुए उत्तर कुंजी में संशोधन की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। विस्तृत सूचना के लिए https://t.co/JM9e8NRIsE पर जाएं।@Uppolice
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) June 28, 2024
उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?
यूपी पुलिस अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर और अन्य पदों की अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।