{"_id":"66eaa9ca837cf2e858031030","slug":"up-police-exam-2024-opportunity-till-september-19-to-raise-objection-on-answer-key-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Exam 2024: उत्तर कुंजी से जवाबों से नहीं संतुष्ट तो उठा सकते हैं आपत्ति, 19 सितंबर तक खुली है विंडो","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Exam 2024: उत्तर कुंजी से जवाबों से नहीं संतुष्ट तो उठा सकते हैं आपत्ति, 19 सितंबर तक खुली है विंडो
Wed, 18 Sep 2024 03:52 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:52 PM IST
सार
UP Police Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सभी परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा की उत्तर कुंजी से असंतुष्ट है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Police Answer Key 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित कराई थी। विभिन्न तारीखों पर हुई भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। उम्मीदवार जो परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 23, 24, 25, 26 और 30 अगस्त को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर कैंडिडेट लॉगिन में जाकर पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक दर्ज करके उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
गुरुवार, 19 सितंबर तक ही उम्मीदवारों के पास आपत्ति दर्ज कराने का मौका है। अभ्यर्थी केवल कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से केवल अपनी ही उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर पायेंगे। इससे ही वे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और इस दौरान अगर आप किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 19 सितंबर तक का ही समय दिया गया है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 ऐसे करें डाउनलोड
उत्तर कुंजी पर ऐसे उठा सकेंगे आपत्ति
विज्ञापन
गुरुवार, 19 सितंबर तक ही उम्मीदवारों के पास आपत्ति दर्ज कराने का मौका है। अभ्यर्थी केवल कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से केवल अपनी ही उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर पायेंगे। इससे ही वे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और इस दौरान अगर आप किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 19 सितंबर तक का ही समय दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी" लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक फ़ील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अपना विवरण सबमिट करें, और उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- भविष्य में उपयोग के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
उत्तर कुंजी पर ऐसे उठा सकेंगे आपत्ति
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग ऑन करें।
- होमपेज पर "उम्मीदवार लॉगिन" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने खाते तक पहुंचने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- खुले टैब में "चैलेंज उत्तर कुंजी" का लिंक ढूंढें।
- विशिष्ट प्रश्नों पर आपत्तियां उठाएं, शुल्क का भुगतान करें और अपना अनुरोध प्रस्तुत करें।