UP Police: कांस्टेबल संशोधित एडिशनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यूपी पुलिस कांस्टेबल सीधी भर्ती PRPB -1 (28) / 2013, दिनांक 14-05-2013 से 20-06-2013 तक आयोजित की गई थी। बता दे कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 41,610 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और DV/PST टेस्ट को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया था, उन्हें टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था। जिसमें से बोर्ड ने 1400 उम्मीदवारों का संशोधित एडिशनल रिजल्ट जारी किया है। टाइपिंग टेस्ट में शामिल हुए उम्मीदवारों के शॉर्टलिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट है। उम्मीदवार अपने रिजल्ट को नीचे दिए गए विकल्प के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
UP पुलिस कांस्टेबल संशोधित एडिशनल रिजल्ट 2019: ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2019 वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : निर्देशों को पढ़ें और रोल नंबर चेक करें।
चरण 4 : परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।
ये भी पढ़ें : रेलवे में लगातार हो रहीं बंपर भर्तियां, अब 10वीं पास के लिए 4,103 पदों पर निकली नौकरी
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।