{"_id":"61b31b4bcf73950167364a42","slug":"up-police-constable-recruitment-such-old-question-papers-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Constable Recruitment 2021: 25,000 आरक्षी पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं पुराने प्रश्नपत्र, जान लें एग्जाम में किस तरह के पूछे जा सकते हैं सवाल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Constable Recruitment 2021: 25,000 आरक्षी पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं पुराने प्रश्नपत्र, जान लें एग्जाम में किस तरह के पूछे जा सकते हैं सवाल
Fri, 10 Dec 2021 03:05 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Fri, 10 Dec 2021 03:05 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती का आयोजन करेगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन दिसंबर अंत तक आ सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) राज्य में 25,000 नए कांस्टेबल जवानों को भर्ती करने की तैयारी करने में जूटा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बोर्ड द्वारा इस भर्ती से जुड़ी लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आरक्षी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू की जा सकती है। इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने राज्य सरकार को 25,000 सिपाही (कांस्टेबल) पदों पर भर्ती आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव भी भेज दिया है। सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी। ऐसे में भर्ती से जुड़े किसी भी तरह का अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
इस तरह के पूछे जाते हैं सवाल :
1. राज्यसभा की सदस्यावधि होती है?
उत्तर. छ वर्ष ।
2. नीना दावुलुरी क्यों चर्चा में रहीं?
उत्तर. मिस अमरीका का ताज मिलने के कारण।
3. ‘येन’ किसकी मुद्रा है?
उत्तर. जापान।
4. ‘मधुशाला’ किसकी कृति है?
उत्तर. हरिवंशराय बच्चन।
5. AIDS का विस्तृत रूप चुनिए?
उत्तर. एक्वायर्ड इम्यूनो डेफ़िशिएंसी सिंड्रोम।
सिपाही बनने के लिए कितने पड़ाव करने होते हैं पार
यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे डाउनलोड करें पूराने प्रश्नपत्र
यूपी पुलिस में 25,000 सिपाही पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक कैडिडेट्स को इसकी लिखित परीक्षा की तैयारी की शुरुआत अभी से कर देनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर पूराने प्रश्नपत्र बेहद ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। जहां लिखित परीक्षा वाले सेक्शन में ‘गत वर्षों के प्रश्नपत्र’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इस लिंक पर जाते ही ‘आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती2013 की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र’ वाला ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन का चुनाव करते ही पुराने प्रश्नपत्रों की पीडीएफ आपके विंडो पर ओपन हो जाएगी। जिसे अभ्यर्थी आसानी से डाउनलोड कर प्रिन्ट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह के पूछे जाते हैं सवाल :
1. राज्यसभा की सदस्यावधि होती है?
उत्तर. छ वर्ष ।
2. नीना दावुलुरी क्यों चर्चा में रहीं?
उत्तर. मिस अमरीका का ताज मिलने के कारण।
3. ‘येन’ किसकी मुद्रा है?
उत्तर. जापान।
4. ‘मधुशाला’ किसकी कृति है?
उत्तर. हरिवंशराय बच्चन।
5. AIDS का विस्तृत रूप चुनिए?
उत्तर. एक्वायर्ड इम्यूनो डेफ़िशिएंसी सिंड्रोम।
सिपाही बनने के लिए कितने पड़ाव करने होते हैं पार
यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है।
विज्ञापन