फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   up police constable recruitment 2021 uppbpb will soon release the exam details for the 25000 posts of police constable before up assembly elections 2022, check details here 

UP Police Recruitment 2021: कांस्टेबल के पदों पर जल्द जारी हो सकती हैं बंपर भर्तियां, पढ़िए डिटेल्स

Tue, 30 Nov 2021 08:23 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 08:23 AM IST
सार

UP Police Constable Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की तरफ से 25 हजार सिपाही भर्ती प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो सकती है। इससे जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
 

विज्ञापन
up police constable recruitment 2021 uppbpb will soon release the exam details for the 25000 posts of police constable before up assembly elections 2022, check details here 
UP Police Constable Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में नौकरी पाने का युवाओं के पास अच्छा मौका है। इसी सप्ताह राज्य के पुलिस विभाग में भर्तियों के लिए परीक्षा के संबंध में अधिसूचना जारी हो सकती है। इस अधिसूचना में अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की तरफ से सिपाही भर्ती परीक्षा 2021 के लिए राज्य सरकार को बोर्ड की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है। रिपोर्टों के अनुसार ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। दिसंबर में भर्ती परीक्षा से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थियों को उपलब्ध हो सकती है।

विज्ञापन

ये होगी आवेदन करने की योग्यता 
यूपी सिपाही भर्ती 2021 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। महिला व पुरुष दोनों के लिए इस बार ये ही उम्र सीमा रहेगी। शैक्षणिक योग्यता के लिए 10वीं एवं 12वीं पास के सर्टिफिकेट मांगे जा सकते हैं। अधिसूचना आने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस आधार पर होगा चयन 
यूपी पुलिस विभाग में भर्ती पाने के लिए चार चरणों से उम्मीदवारों को गुजरना होगा। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षा अभ्यर्थियों को देनी होगी। सभी चार चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम योग्यता सूची में शामिल होने की जगह मिलेगी।

विज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक की परीक्षा 4 दिसंबर को 
यूपीपीआरपीबी ने पुलिस उपनिरीक्षक(गोपनीय) व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों भर सीधी भर्ती 2020 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा के लिए नया नोटिस जारी किया है। इसकी ऑनलाइन लिखित परीक्षा 4 दिसंबर 2021 एवं 5 दिसंबर 2021 को होगी। इस चयनित परीक्षा केंद्रों में दो चरणों में परीक्षा आयोजित होगी। पहला चरण सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे होगा। दूसरा चरण दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे के दौरान होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा जनपद/नगर की सूचना पीडीएफ फाइल में भर्ती बोर्ड कू वेबसाइट पर प्रदर्शित की जा रही है। अभ्यर्थी अपना पंजीकरण संख्या अंकित कर अपनी सूुचना इस आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed