फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable Recruitment 2021 syllabus subject list

UP Police Constable Recruitment 2021: यूपी पुलिस में 25,000 सिपाही पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए इन विषयों की करनी होगी पक्की तैयारी

Sun, 12 Dec 2021 11:26 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 12 Dec 2021 11:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही 25,000 सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। अनुमान है कि दिसंबर माह के अंत तक इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।  

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2021 syllabus subject list
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपी पुलिस में जल्द ही 25,000 नए कांस्टेबल जवानों की भर्ती किए जाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। अब तक मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इन 25,000 आरक्षी  पदों पर होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने राज्य सरकार को 25,000 सिपाही (कांस्टेबल) पदों पर भर्ती आयोजित कराए जाने को लेकर प्रस्ताव भी भेज दिया है। राज्य सरकार  की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी।  ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।  साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी  के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE UP Police Constable EBooks- Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

किन-किन सब्जेक्ट्स की करनी होगी तैयारी 

उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 नंबर की एक लिखित परीक्षा देनी होती है। यह एग्जाम वस्तुनिष्ट प्रकार का होता है। इसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान,  संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि और बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से जुड़े कुल 150 प्रश्न  पूछे जाते हैं। प्रत्येक सवाल का सही आन्सर देने वाले कैंडिडेट्स को 2 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर देने पर एक चौथाई यानि 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। इसके अलावा अगर नई भर्ती के सिलेबस में किसी तरह का बदलाव होता है तो उम्मीदवारों को भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।   

विज्ञापन

सिपाही बनने के लिए इन पाँच पड़ाव को करना होगा पार 

यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए अब  तक पिछली भर्ती का कितना रहा है कटऑफ

श्रेणी                                 पिछला कटऑफ (कुल अंक 300 )
सामान्य वर्ग                        185.34 
अन्य पिछड़ा वर्ग                  172.32 
अनुसूचित जाति                   145 .39 
अनुसूचित जनजाति              114.19 
इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों व अतिरिक्त आरक्षण वाले कैंडिडेट्स का कटऑफ देखने या किसी भी तरह का संशय होने की स्थिति में उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। इसके अलावा जल्द ही आने वाले इस भर्ती में आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा या नहीं इस बात की स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक इंतजार करना पडेगा।   

ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी : 

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सफलता डॉट कॉम के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed