फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable Recruitment 2021 exam stages safalta

UP Police Constable Recruitment 2021: यूपी में कॉन्स्टबल भर्ती के लिए जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें कितने टेस्ट्स के बाद मिलेगी नौकरी

Wed, 08 Dec 2021 05:17 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 08 Dec 2021 05:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। UPPBPB द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कॉन्स्टेबल के 25 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2021 exam stages safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही बंपर बहाली निकलने वाली है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 25 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इससे पहले राज्य में कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में निकाली गई थी और इसके जरिए तकरीबन 49 हजार पदों पर भर्ती हुई थी। कॉन्स्टेबल की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा किया जाता है। इसलिए अभ्यर्थियों को कॉन्स्टेबल भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के UP Police Constable Online Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। लेकिन, पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य सरकार को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा है। भर्ती बोर्ड को प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही सिपाही भर्ती का ऑफिशियल रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

किन्हें मिलेगा आवेदन का मौका :

यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22 साल तक हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी, जो कि जल्द ही UPPBPB की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने टेस्ट्स के बाद मिलेगी नौकरी :

राज्य में 2018 के बाद होने जा रही कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए कई चरण की परीक्षा से गुजरना होगा। हालांकि, इस भर्ती के चयन प्रक्रिया के संबंध में पूरी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन, कॉन्स्टेबल की पिछली भर्तियों के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना पड़ सकता है। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET)के शामिल होना होगा। 


कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed