फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable Recruitment 2021: Are married candidates given a chance to apply in UP Police constable recruitment, know what is the complete rule-safalta

UP Police Constable Recruitment 2021: क्या यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में विवाहित उम्मीदवारों दिया जाता है आवेदन करने का मौका, जानिए क्या है पूरा नियम

Thu, 13 Jan 2022 08:42 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 13 Jan 2022 08:42 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 25,000 आरक्षी पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। इस माह के अंत तक भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत किए जाने का उम्मीद लगाई जा रही है। 
 

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2021: Are married candidates given a chance to apply in UP Police constable recruitment, know what is the complete rule-safalta
up police - फोटो : @ghaziabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस के सिपाही पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं। मीडिया रिपोर्टस में यह दावा किया जा रहा है कि यू.पी. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से नागरिक पुलिस कांस्टेबल के 25,000 पदों पर भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। सरकार की सहमति के बाद जल्द ही इन पदों पर भर्ती कराए जाने की आधिकारिक जानकारी भर्ती बोर्ड द्वारा सार्वजनिक कर दी जाएगी। अनुमान है इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जनवरी माह के अंत तक जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी।   ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर लें। इसकी मदद से अभ्यर्थी घर बैठे पक्की तैयारी की शुरुआत कर सकते हैं।  

विज्ञापन

ऐसे समझें यू.पी. पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 16 नवंबर 2018 को कुल 46,568 पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 31,360 पद थे जबकि अन्य 18,208 पद आरक्षी प्रादेशिक आर्मड कन्सटेबुलरी के शामिल थे। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परीक्षण, PST & PET, मेडिकल परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की योग्यता सूची के आधार पर किया जाना था। ऐसे में जल्द ही 25,000 पदों पर आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती में भी यही नियम लागू किए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:   
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें   
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें   
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें   
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है विवाहित अभ्यर्थियों के लिए नियम  

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा वर्ष 2018 में निकाली गई भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, सिपाही भर्ती में सभी विवाहित महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाता है लेकिन किसी पुरुष अभ्यर्थी की एक से अधिक पत्नी या महिला उम्मीदवारों के एक से अधिक पति नहीं होने चाहिए। जब तक कि उन्हें एक से अधिक पति या पत्नियां जीवित हो और सरकार द्वारा उन्हें इस प्रवर्तन से छूट न दी गई हो। ऐसा न होने पर अभ्यर्थियों को भर्ती में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरक्षी भर्ती 2018 का आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

कांस्टेबल बनने के लिए कितने किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed