{"_id":"66c31e58e52c7ddccb0d1bcc","slug":"up-police-constable-admit-card-2024-hall-tickets-tomorrow-at-uppbpb-gov-in-read-here-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police Exam 2024: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बड़ा अपडेट! कल से जारी होंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Exam 2024: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बड़ा अपडेट! कल से जारी होंगे एडमिट कार्ड
Mon, 19 Aug 2024 03:58 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:58 PM IST
सार
UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कल कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। शाम 5 बजे से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे
विज्ञापन
यूपी सिपाही भर्ती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 20 अगस्त से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड शाम 5 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का विवरण लिखा होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो और पहचान पत्र भी लाना होगा।
विज्ञापन
यह परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को राज्य भर के 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है और दूसरी पाली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। प्रत्येक परीक्षा दिवस से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड जारी होने पर ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।
- अनुरोधित लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए सभी पृष्ठों का प्रिंटआउट (A4 पेपर पर) ले लें।