फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable 2023: Big update on UP Police constable recruitment, notification will be announce-safalta

UP Police Constable 2023 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

Fri, 13 Jan 2023 11:29 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 13 Jan 2023 11:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के तहत जारी की गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के 37,000 पदों पर आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी। अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हैं तो सफलता के यूपी पुलिस कांस्टेबल कोर्स की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
UP Police Constable 2023: Big update on UP Police constable recruitment, notification will be announce-safalta
यूपी पुलिस कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती के लिए तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशी की खबर है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। यूपी सरकार के मिशन रोजगार ट्विटर हैंडल से हुए ट्वीट में कहा गया है कि यूपी पुलिस में 37,000 कांस्टेबल और फायरमैन की भर्ती जल्द की जाएगी। कांस्टेबल और फायरमैन दोनों पोस्ट के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने पर यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट यूपीपीबीपीबी पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अगर आप भी यूपी पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के UP Police Constable Course की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 
यूपी पुलिस कांस्टेबल सैलरी 
विज्ञापन

यूपी पुलिस कांस्टेबल मॉक टेस्ट 
यूपी पुलिस कांस्टेबल ई बुक 

जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हाल ही में इस बात की पुष्टि उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी की है। इसके अलावा पूर्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 2022 में पुलिस विभाग के खाली पदों को भरने के लिए कह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन पदों पर होनी है भर्ती 

पद नाम कुल वैकेंसी संख्या
कांस्टेबल 26,382
पीएसी 8,540
जेल वार्डन 1,582
फायरमैन 172

आवेदन की उम्र सीमा 

कैटेगरी उम्र सीमा 
सामान्य पुरुष 18-22
महिला 18-25
ओबीसी पुरुष 18-28
महिला 18-31 
एससी/एसटी पुरुष 18-28
महिला 18-31 
ओबीसी, एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 5 वर्ष का आरक्षण भी मिलेगा।    

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया 

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज का वेरीफिकेशन होता है। दौड़ के साथ ही शारीरिक परीक्षण किया जाता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़े किसी भी नोटिफिकेशन या सूचना के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सामान्य जानकारी, सामान्य हिंदी, आईक्यू- रीजनिंग, न्यूमेरिकल और मानसिक अभियोगिता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर 

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC GD, SSC CGL, SSC CHSL, IIT JEE, JEE Advance, NEET UG, NDA और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेज चला रहा है। इन कोर्सेज में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेज से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

यूपी सरकार के मिशन रोजगार ट्विटर हैंडल से हुए ट्वीट में कहा गया है कि यूपी पुलिस में 37,000 कांस्टेबल और फायरमैन की भर्ती जल्द की जाएगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कितने उम्मीदवार भाग लेते हैं ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed