फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Assistant Operator Physical Admit card released, result of constable recruitment will come in March

UPP: यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर के फिजिकल का प्रवेश पत्र जारी, मार्च में आएगा कांस्टेबल भर्ती का परिणाम

Fri, 28 Feb 2025 08:29 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 28 Feb 2025 08:29 AM IST
सार

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके अलावा 60, 244 पदों पर चल रही कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम मार्च में आएगा।

विज्ञापन
UP Police Assistant Operator Physical Admit card released, result of constable recruitment will come in March
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस परीक्षा में लगभग 1.5 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के पदों के लिए पीईटी परीक्षा 7 मार्च 2025 को निर्धारित की है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती का विवरण

यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर के इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 थी। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 15 मार्च 2022 थी। परीक्षा 1 फरवरी से 8 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद, उत्तर कुंजी 24 फरवरी 2024 को जारी की गई थी और रिवाइज्ड आंसर की 28 जून को जारी की गई थी। परिणाम 7 अगस्त 2024 को घोषित किया गया था।

1494 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग के तहत सहायक ऑपरेटर और कर्मशाला कर्मचारी के कुल 1494 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया गया था। इनमें से 120 पद वर्कशॉप स्टाफ के लिए और 1374 पद सहायक ऑपरेटर के लिए निर्धारित किए गए थे।

4,216 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया

लिखित परीक्षा के बाद 4,216 उम्मीदवारों को अभिलेखों की जांच (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन प्रक्रिया सरकारी आदेशों और अदालत के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी, जिसमें अभिलेखों की जांच, पीएसटी और आरक्षण से संबंधित नियमों का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन

भर्ती के लिए दौड़ समाप्त; मार्च में आएंगे नतीजे

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) 27 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है। इस परीक्षा में लगभग 1.5 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब सभी उम्मीदवार यूपी पुलिस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो अगले महीने यानी मार्च 2025 में घोषित किया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का फाइनल परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किया जाएगा।

UP Police AO PET Admit Card: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती-2022 पीईटी के प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने हेतु महत्वपूर्ण सूचना का प्रकाशन" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप "PET Admit Card" लिंक पर जाएं।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे दिए गए "डाउनलोड" पर क्लिक करके इसे अपने डेस्कटॉप पर सेव कर लें।

अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वह तुरंत 044-47749013 पर कॉल कर सकता है। साथ ही, ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed