फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: If the age limit of two candidates is same, who will be selected, know what are the rules-safalta

UP Panchayat sahayak Recruitment 2021: दो अभ्यर्थियों की आयुसीमा समान होने पर किसका होगा चयन, जानिए क्या है नियम

Fri, 13 Aug 2021 11:28 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 13 Aug 2021 11:28 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 58,189 पंचायत सहायक के पदों पर भर्तियां चल रही है। जिसमें बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में  उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाना है। ऐसे में मेरिट सूची बनाते समय यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान पाए जाते हैं तो उस स्थिति में अधिक उम्र के अभ्यर्थी को चयन दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। 

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: If the age limit of two candidates is same, who will be selected, know what are the rules-safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 58,189 पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में ग्राम पंचायत का स्थाई निवासी जिसने 18 वर्ष की आयुसीमा के साथ-साथ दसवीं और बारहवीं परीक्षा पास कर ली हो अपनी दावेदारी कर सकता है। इसके लिए उसे पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा, जिसे अभ्यर्थियों द्वारा भरकर 2 अगस्त से 17 अगस्त तक तय अंतिम तिथि तक राज्य अधिकारी/ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा विकास खंड अधिकारी के पास जमा करना होगा। इस भर्ती में आवेदनकर्ताओं का चयन शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन कमेटी द्वारा बनाई जाने वाली मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के बाद चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 8 से 10 सितंबर तक कर दी जाएगी। आपको बता दें कि मेरिट सूची बनाते समय हाई मेरिट और अन्य वांछनीय योग्यताओं के साथ-साथ आयुसीमा को भी चयन का आधार माना गया है ऐसे में अगर दो उम्मीदवारों के 10वीं व 12वीं में प्राप्त अंक समान पाए जाते हैं तो अन्य तय नियमों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसलिए आज हम आपके साथ चयन प्रक्रिया में आयुसीमा वाले नियम की पूरी जानकारी साझा करने जा रहे हैं लेकिन उससे पहले अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ऐसे समझें आयुसीमा के आधार पर मिलने वाली वरीयता 

अगर किन्हीं दो उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता में मिलने वाले अंक समान पाए जाते हैं तो जिस अभ्यर्थी की आयु अधिक होगी उसे चयन प्रक्रिया में वरीयता दी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त यदि किन्ही दो उम्मीदवारों के शैक्षिक अंक और आयुसीमा भी समान होगी तो ऐसे में उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी जिसने पहले आवेदन किया होगा। इसके अलावा जिलाधिकारी के द्वारा निर्धारित की गई कमेटी द्वारा किया गया निर्णय ही अंतिम रूप से मान्य होगा। 

विज्ञापन

करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed