फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Panchayat Sahayak 2021: know what you have to do after panchayat sahayak recruitment safalta

UP Panchayat Sahayak 2021: पंचायत सहायक की नियुक्ति के बाद लेनी होगी ये खास ट्रेनिंग

Thu, 30 Sep 2021 01:25 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 30 Sep 2021 01:25 PM IST
सार

UP Panchayat Sahayak 2021: उत्तर प्रदेश की 58 हजार से भी अधिक ग्राम पंचायतों में होने वाली पंचायत सहायक पदों की नियुक्ति प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। अनुमान है कि 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

विज्ञापन
UP Panchayat Sahayak 2021: know what you have to do after panchayat sahayak recruitment safalta
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश की 58,189 ग्राम पंचायतों में पहली बार पंचायत सहायक पदों पर भर्ती कराई जा रही है। इस भर्ती के लिए बीते कुछ महीनों पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाना था। मेरिट सूची में अव्वल रहने वाले अभ्यर्थी को 17 सितंबर तक नियुक्ति भी दे दी जानी थी लेकिन अभी तक ऐसा संभव नहीं हो सका है। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है जिस वजह से अभी यह प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। हालांकि इस मामले में अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को लखनऊ खंडपीठ द्वारा की जाएगी। अनुमान है कि सुनवाई के बाद जल्द से जल्द भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दे दी जाएगी। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद कराई जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में कुछ जरूरी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। अगर आप यूपी में होने वाली लेखपाल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले FREE करेंट अफेयर्स ईबुक PDF- Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

नियुक्ति के बाद लेनी होगी ट्रेनिंग 

पंचायत सहायक के पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बताते चलें कि 73वें संविधान संशोधन के बाद त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था लागू की गई थी। उत्तर प्रदेश में पंचायती राज विभाग का कोई प्रशिक्षण संस्थान न होने के कारण विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रशिक्षण दे पाना संभव नहीं हो पाता था। ऐसे में तत्कालीन यूपी राज्य सरकार द्वारा इस कार्य के सुगम संचालन के लिए अलीगंज, लखनऊ उत्तर प्रदेश  में बिल्डिंग का निर्माण कराया गया था। जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रतिनिधियों को निर्वाचित होने के बाद प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेनिंग के लिए पंचायतीराज विभाग के लखनऊ स्थित प्रशिक्षण केंद्र में बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन

सरकारी नौकरी की फ्री में करें तैयारी 

अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप  डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed