फिर से बादल ये बरसने से रहे
और हम हैं कि भीगने से रहे
भीख मांगूं मुझे गवारा नहीं
और इनाम तुम देने से रहे
तुम थे कुछ समझ नहीं पाए
और हम थे कुछ कहने से रहे
ऐसे ज़ालिम से है पड़ा पाला
मेरे हालात सम्हलने से रहे
हमने खुद हसरतें परवान किए
मेरे चाहने से उतरने से रहे
जीना शायद हमें नहीं आया
और ये भी,अभी मरने से रहे
रुक गए रास्ते में देख मुझे
हाय पहलू से गुजरने से रहे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X