आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बिना मोड़ के हर प्राणी उस छोर पहुँच जाता है।

                
                                                         
                            जिस सीढ़ी से चढ़कर मेरे दादा जी यहाँ पहुँचे थे,
                                                                 
                            
उसी राह पर मेरे नाती-पोते भी आगे जाएंगे।
उम्र के आगे बढ़ने का बस सिर्फ एक ही रास्ता है,
बिना मोड़ के हर प्राणी उस छोर पहुँच जाता है।

न कर घमंड, न अहंकार की राहों पर तुम बढ़ना,
प्रेम बाँटने से न घटता , इसी प्रेम को पढ़ना।
मिल-जुलकर चलने से जीवन में बहार आएगी,
खून के रिश्तों में भी प्रेम की मिठास छाएगी।

उम्र के आगे बढ़ने का बस सिर्फ एक ही रास्ता है,
बिना मोड़ के हर प्राणी उस छोर पहुँच जाता है।

मत भूलो, कर्म हमारे खुशियों को बरसाएंगे,
कर्म अगर अनुचित हुए तो महाकष्ट भी पाएंगे।
पीढ़ियों का इतिहास भी कर्मों से बनता जाता है,
एक पीढ़ी जैसा बोती है, अगली वैसा पाती है।

जिस राह पर परिवार का मुखिया आगे कदम बढ़ाता है,
उसी राह के पदचिह्नों पर परिवार भी चलता जाता है।
अच्छे कर्मों की विरासत ही सच्ची पूँजी कहलाएगी,
आने वाली हर पीढ़ी उसका मान बढ़ाएगी।

उम्र के आगे बढ़ने का बस सिर्फ एक ही रास्ता है,
बिना मोड़ के हर प्राणी उस छोर पहुँच जाता है।

धन-दौलत और ऊँचे पद सब यहीं धरे रह जाएंगे,
प्रेम, दया और अच्छे कर्म ही याद किए जाएंगे।
ऐसी विरासत छोड़ चलो, जो सबके काम आए,
तुम्हारे जाने के बाद भी नाम तुम्हारा मुस्काए।

नफरत की दीवारें तोड़ो, प्रेम के दीप जलाओ,
अपने अच्छे कर्मों से अगली पीढ़ी को सजाओ।
जीवन की यह अमूल्य धरोहर यूँ ही नहीं गंवाना है,
जो बोओगे इस धरती पर, वही लौटकर पाना है।

उम्र के आगे बढ़ने का बस सिर्फ एक ही रास्ता है,
बिना मोड़ के हर प्राणी उस छोर पहुँच जाता है।
-सूबा लाल 'अंजाना'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर