फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP NHM/ANM Recruitment 2021: recruitment on posts of General Nursing and midwifery, know the eligibility criteria safalta

UP NHM/ANM Recruitment 2021: जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का क्या होगा अनुपात

Fri, 08 Oct 2021 01:35 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 08 Oct 2021 01:35 PM IST
सार

UP NHM/ANM Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सहायक नर्सिंग और मिडवाइफ (ANM) के 5,000 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रत्येक कैटेगरी में निर्धारित पदों की संख्या के तीन गुना उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। बता दें इस दौरान अनुपात 1:3 होगा।

विज्ञापन
UP NHM/ANM Recruitment 2021: recruitment on posts of General Nursing and midwifery, know the eligibility criteria safalta
एएचएम - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सहायक नर्सिंग और मिडवाइफ (ANM) के 5,000 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। यूपी के 75 जनपदों से एएनएम पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन मांगे गए थे। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2021 थी।

विज्ञापन

एनएचएम यूपी एएनएम भर्ती 2021 पात्रता मानदंड:
राज्य / भारत सरकार की नर्सिंग परिषद द्वारा अनुमोदित किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा सहायक नर्सिंग और मिडवाइफ में दो साल का प्रमाणित डिप्लोमा पाने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस भर्ती के लिए आवेदन की समय-सीमा (जोकि 30 सितंबर 2021 थी) समाप्त हो गई है।

विज्ञापन

आयु सीमा: 
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 40 वर्ष से कम हो। 

आवेदन कैसे करें:
इस भर्ती के लिए आवेदन किये जा चुके हैं। जो 15 सितंबर से 30 सितंबर, 2021 तक मांगे गए थे। अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट upnrhm.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम यूपी एएनएम भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया:
1. लिखित परीक्षा
2. शॉर्टलिस्ट
3. मेडिकल टेस्ट
4. दस्तावेज सत्यापन

उम्मीदवारों को किस अनुपात में बुलाया जाएगा-
उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार एएनएम (सहायक नर्सिंग और मिडवाइफ) पदों के लिए निकाली जाने वाली इस भर्ती में पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन  किया जाएगा। जिसके बाद 1:3 के अनुपात में उम्मीदवारों की एक लिस्ट बनाई जाएगी। इसका सीधा मतलब है कि प्रत्येक कैटेगरी में निर्धारित पदों की संख्या के तीन गुना उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। 

एनएचएम यूपी एएनएम भर्ती परीक्षा की तैयारी कैसे करें:
एनएचएम यूपी एएनएम भर्ती परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed