फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal Recruitment 2021: Is it necessary to become a Lekhpal, CCC certificate of computer, clear your confusion-safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021: क्या लेखपाल बनने के लिए जरूरी है कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट, दूर करें अपना कन्फ्यूजन

Fri, 23 Jul 2021 07:15 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 23 Jul 2021 07:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 8000 पदों पर भर्तियां निकल सकती हैं। इन भर्तियों का आयोजन पहली बार UPSSSC द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021: Is it necessary to become a Lekhpal, CCC certificate of computer, clear your confusion-safalta
upsssc

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 8,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं और इन भर्तियों का आयोजन पहली बार उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा किया जाना है। गौरतलब है कि राज्य में इससे पहले लेखपाल के पदों पर भर्तियां दूसरे विभागों द्वारा की जाती थीं। पहली बार UPSSSC द्वारा लेखपाल भर्ती का आयोजन करवाए जाने की वजह से अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस बार भी लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए पुराने नियमों को लागू किया जाएगा। दरअसल UPSSSC द्वारा इस बार लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इसी वजह से अभ्यर्थियों को यह चिंता सता रही है कि किन पुराने नियमों को रखा जाएगा और किन्हें बदला जाएगा। साथ ही अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और अपनी तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं तो आपको आज ही सफलता के फ्री ई-बुक्स सब्सक्राइब कर लेनी चाहिए। 

विज्ञापन

क्या जरूरी है CCC सर्टिफिकेट :

दरअसल राज्य में पिछली लेखपाल भर्ती का आयोजन करने वाले राजस्व परिषद ने इन पदों के लिए कंप्यूटर में CCC (कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट)  के सर्टिफिकेट को अनिवार्य करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। हालांकि इस बार निकलने वाली भर्ती के लिए CCC सर्टिफिकेट अनिवार्य है या नहीं इसकी जानकारी तो नोटिफिकेशन निकलने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन, अभ्यर्थियों को CCC कोर्स के महत्व को देखते हुए भविष्य में ये कोर्स जरूर कर लेना चाहिए । साथ ही लेखपाल भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के लिए UPSSSC के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा :

UPSSSC द्वारा इस बार आयोजित किए जा रहे उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास विषय जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इन चारों टॉपिक्स से इस परीक्षा में 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से कुल 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इनमें सफल होना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT, CLAT, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको फ्री क्लासेस के साथ फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं तथा अन्य सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed