फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Answer Key 2022 Released at Upsssc.gov.in Know How to Check Sarkari Result

UP Lekhpal Answer Key: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, यहां पढ़ें चेक करने का तरीका

Tue, 02 Aug 2022 12:11 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 12:11 PM IST
सार

UP Lekhpal Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के 12 जिलों में निर्धारित 501 केंद्रों पर किया गया था।

विज्ञापन
UP Lekhpal Answer Key 2022 Released at Upsssc.gov.in Know How to Check Sarkari Result
UP Lekhpal Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Lekhpal Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/UPSSSC ने यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। परीक्षा की उत्तर कुंजी 01 अगस्त, 2022 की रात ऑनलाइन मोड में जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी लेखपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको इसकी पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन

इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के 12 जिलों में निर्धारित 501 केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में दो लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में 8085 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
UPSSSC ने लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को इसकी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से 07 अगस्त, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हालांकि, आयोग ने यह बात साफ कर दी है कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी। 

विज्ञापन

कब आएंगे परिणाम?
UPSSSC की ओर से लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की पहले समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार होगी। इसी पर अंतिम परिणाम भी आधारित होंगे। उम्मीदवार किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।  

यहां पढ़ें आयोग का नोटिस- UP LEKHPAL NOTICE

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
आयोग ने बताया है कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://assessment.cbtexams.in/OFOT/PS/Account/Login पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर को दर्ज कर के यूपी लेखपाल भर्ती की उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर के उत्तर का मिलान करें और जरूरत पड़ने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed