UP Lekhpal 2022: लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा कब तक हो सकती है आयोजित और किस मोड में हो सकता है इसका आयोजन, जानें यहाँ
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2022 तक चलेगी। UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए लेखपाल के कुल 8085 पदों को भरा जाना है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू हुई थी और इसके जरिए राज्य में लेखपाल के 8085 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती में 1690 पद एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 152 पद एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 2174 पद ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 798 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए और 3271 पद अनारक्षित हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
कब तक हो सकती है परीक्षा
UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा पहले नवंबर 2021 में ही प्रस्तावित थी, लेकिन यह तय समय से नहीं हो सकी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इस परीक्षा को अब मार्च 2022 तक आयोजित कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
किस मोड में हो सकती है परीक्षा :
UPSSSC राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित कर सकती है। दरअसल आयोग ने इस भर्ती के लिए परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करने के संबंध में नोटिफिकेशन में कोई जानकारी नहीं दी है और साथ ही पिछली लेखपाल भर्तियों तथा UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाले अन्य परीक्षाओं का आयोजन भी अभी तक ऑफलाइन मोड में ही किया जाता है। इसलिए आयोग लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा भी ऑफलाइन मोड में ही आयोजित कर सकती है। गौरतलब है की UPSSSC द्वारा PET का आयोजन भी ऑफलाइन मोड में ही किया गया था।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं की और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की कम्पलीट तैयारी तथा रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।