अब नहीं होता युवा कोई विकल
प्यार होता जा रहा है प्रैक्टिकल
कुछ बुलंदी क्या मिली मुझको,सभी
कर रहे हैं आजकल मेरी नकल
और था नुक्सान होना इश्क में
मैं जरा में ही गया ज्यादा सम्भल
पहले उसको जेल भेजा जाएगा
जो रहा है भीड़ में आगे उछल
जिस तरह से आज हूं पहले न था
पहले मैं कुछ ज्यादा था इमोशनल
वो जमाने लौट कर आते नहीं
क्या जमाना हो गया है आजकल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X