फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Homeguard Recruitment 2021: Where has the matter reached regarding Home Guard recruitment, know what is the latest update-safalta

UP Homeguard Recruitment 2021: होमगार्ड भर्ती को लेकर कहाँ तक पहुँची है बात, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Tue, 07 Sep 2021 09:53 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 07 Sep 2021 09:53 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में युवा बेसब्री से होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Homeguard Recruitment 2021: Where has the matter reached regarding Home Guard recruitment, know what is the latest update-safalta
home guard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के युवा बेसब्री से होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आने से अभ्यर्थियों को होमगार्ड भर्ती को लेकर जानकारी प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली हैं और इन पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर किताबों की खोज में हैं, तो आपको आज ही सफलता के FREE UP Homeguards ई-बुक्स- Download Now को सब्सक्राइब कर लेना चाहिए। इन ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है।

विज्ञापन

कहाँ तक पहुँची है बात :

राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली हैं और इन पर भर्ती के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार किया गया है और मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। इन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के सामने इस प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन भी हो चुका है और अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसके लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

कितने पदों पर होनी है भर्ती :

राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं। लेकिन, वर्तमान में लगभग 86,000 होमगार्ड ही कार्यरत हैं और इसके साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार कर्मी रिटायर भी हो जाते हैं। इसलिए खाली पदों की संख्या के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि होमगार्ड विभाग 19,000 से 30,000 पदों पर भर्तियां कर सकता है। हालांकि पदों की संख्या को लेकर वास्तविक स्थिति का पता नोटिफिकेशन जारी होने का बाद ही सामने आ सकती है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

हाल फिलहाल में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ी है और इस वजह से परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा भी खूब बढ़ी है। इसलिए अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, UP SI, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed