फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2022: Notification for Home Guard Recruitment may be issued after this date, know what is the whole thing-safalta

UP Home Guard Recruitment 2022: इस तारीख के बाद जारी हो सकता है होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, जानें क्या है पूरी बात

Fri, 14 Jan 2022 10:02 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 14 Jan 2022 10:02 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त तकरीबन 30 हजार पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2022: Notification for Home Guard Recruitment may be issued after this date, know what is the whole thing-safalta
UP Home Guard Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में 30 हजार पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त तकरीबन 30 हजार पद खाली हैं और इन पदों पर जल्द ही भर्ती की जानी है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course- Join Now  कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख के बाद ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में 30 हजार से भी अधिक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल राज्य में विधानसभा चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू कर दी गई है और यह 10 मार्च को वोटों की गिनती के बाद हटेगी। आचार संहिता के दौरान राज्य में किसी भी नई सरकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जा सकता है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है की अब 10 मार्च को आचार संहिता के खत्म होने के बाद ही होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

क्या है रिक्त पदों का गणित :

किसी भी राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होमगार्ड जवान की जरूरत पड़ती है और वे इसके लिए राज्य के पुलिसबल की सहायता करते हैं। उत्तर प्रदेश में भी कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में इनका अहम योगदान है और इस समय राज्य के होमगार्ड विभाग में कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। हालांकि वर्तमान में इस विभाग में लगभग 86,000 जवान ही कार्यरत हैं और साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस वक्त राज्य के होमगार्ड विभाग में 30,000 से अधिक पद खाली हैं और खाली पदों की संख्या में निरंतर वृद्धि भी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं की और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की कम्पलीट तैयारी तथा रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed