फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2021: Vacancy came to fill 49 thousand posts of Home Guard in the state, know the whole thing-safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: प्रदेश में होमगार्ड 49 हजार पदों को भरने के लिए आई वैकेंसी, जान लीजिए पूरी बात

Sat, 28 Aug 2021 04:57 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 28 Aug 2021 04:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड सिपाहियों की बड़ी संख्या में भर्ती कराई जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए सितंबर माह के अंत तक इसके आवेदन की शुरुआत भी की जा सकती है। 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021: Vacancy came to fill 49 thousand posts of Home Guard in the state, know the whole thing-safalta
home guard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था का एक डोर यूपी होमगार्ड सिपाहियों पर भी होती है। ऐसे में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में इनकी भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनाना चाहते हैं तो जल्द ही आपका यह सपना पूरा भी हो सकता है। जिसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में विस्तारसे पूरी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक दैनिक अखबार में छपी रिपोर्ट की के मुताबिक प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड विभाग द्वारा 19,000 होमगार्ड पदों को भरे जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जानी है। इसके लिए अगस्त/सितंबर महीने के अंत तक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता था लेकिन अब माना जा रहा है कि राज्य में जल्द ही 30 हजार महिला होमगार्ड की भी भर्ती कराई जा सकती है।इसके अतिरिक्त अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो होमगार्ड विभाग में 30 हजार महिला कर्मियों की भर्ती की तैयारी चल रही है। विभाग ने इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिस पर जल्द मुख्यमंत्री कार्यालय निर्णय ले सकता है। 
विज्ञापन

क्योंकि होमगार्ड विभाग में पिछले काफी समय से बड़े पैमाने पर पद खाली चल रहे हैं जिनमें महिला उम्मीदवारों के पद भी शामिल हैं। ऐसे में अब इन पदों को महिला अभ्यर्थियों से भरने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि इन खाली पदों में बड़ी संख्या पुरुषों की है, लेकिन महिला सुरक्षा और सरकार के मिशन शक्ति अभियान के मद्देनजर इन पदों को महिलाओं से भरने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या जल्द ही किया जा सकता है भर्ती का ऐलान 

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि दरअसल होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है। मौजूदा समय में लगभग 86 हजार होमगार्ड ही महकमे में हैं। 

ऐसे में हर साल तीन से चार हजार रिटायरमेंट भी हो रहे हैं। जबकि विभाग में लंबे समय से कोई भी भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में विभाग की ओर से न सिर्फ इन पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा गया है बल्कि इनको महिला अभ्यर्थियों को देने की तैयारी है। इन सब बातों से अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में कई हजार होमगार्ड भर्ती की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय भर्ती बोर्ड के निर्णय पर ही आधारित माना जाएगा। पदों की संख्या के संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

क्या रखी जा सकती है न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम दसवीं पास होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अन्य वांछनीय योग्यता के बारे में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने बाद विस्तार से बता दिए जाएंगे। 

करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed