फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Recruitment 2021 Only the candidates who get how many marks in Home Guard recruitment safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: होमगार्ड भर्ती में कितने अंक लाने वाले अभ्यर्थी हो सकेंगे पास, जानिए क्या है पूरी डिटेल्स

Wed, 22 Sep 2021 05:56 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 22 Sep 2021 05:56 PM IST
सार

UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड सिपाहियों की बड़ी संख्या में भर्ती कराई जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके लिए सितंबर अंत तक आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021 Only the candidates who get how many marks in Home Guard recruitment safalta
होमगार्ड - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही यूपी होमगार्ड सिपाही की भर्ती कराए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस भर्ती में दसवीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस भर्ती के लिए करीबन 40 हजार पदों पर भर्ती कराए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग जल्द ही इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसलिए अगर आप होमगार्ड भर्ती में या अपनी किसी भी अन्य सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course को Subscribe कर सकते हैं और अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और बेहतर तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


होमगार्ड भर्ती में सफल होने के लिए कितने अंक लाने होंगे 
अगर आप भी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तो इस भर्ती में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, व एससी  और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को क्रमश: 100 अंकों की परीक्षा में 60, 50, 45, व 35 अंक तक लाने पड़ सकते हैं। हालांकि, यह जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुमान पर आधारित है। ऑफिशियल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक का इंतजार करना चाहिए। 
विज्ञापन


कितने अंकों का होगा एग्जाम 
होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों का लिखित एग्जाम होगा। यह परीक्षा 100 अंकों की हो सकती है, जिसमें बहुविकल्पीय सवालों के साथ-साथ एक स्वत: हस्तलिखित सुलेख भी लिखना पड़ सकता है। हाल ही में उत्तराखंड में होमगार्ड पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी जिसकी लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुलेख भी लिखना था। हालांकि, यूपी में होमगार्ड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद सारी जानकारी स्पष्ट कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के लिए उम्मीदवारों का जरूरी शारीरिक मापदंड 

 शारीरिक मापदंड   पुरुष अभ्यर्थी   महिला अभ्यर्थी 
 ऊंचाई   168 सेमी  150 सेमी 
 दौड़   5 किमी 24 मिनट में  2.5 किमी 18 मिनट 
 सीना   80 से 85 सेमी    माप से बाहर रखा जाएगा 
 लम्बी कूद   12 फिट   8 फिट 

 

यह सभी आंकड़े विभिन्न अर्धसैनिक बलों के आधार पर बताए गए हैं। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी होमगार्ड के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। 

 

आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता : होम गार्ड अथवा गृह रक्षक के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी : अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता एप डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed